हरियाणाअर्थव्यवस्था शिक्षा परिवहन पर्यटन | Haryana GK

Spread the love

 हरियाणा राज्य वन्यजीव क्षेत्र :- हरियाणा राज्य के अधिकतर वन्यजीव संस्थान, राज्य में शिवालिक की पहाड़ियों और दक्षिण में अवस्थित हैं, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है-

 

• हिरण उद्यान (Deer park)-1

1. हिरण पार्क, हिसार।

• राष्ट्रीय उद्यान ( National park)-2

1.सुल्तानपुर नेशनल पार्क,जिला गुड़गांव।
2.कलेसर राष्ट्रीय उद्यान,जिला यमुनानगर।

• चिड़ियाघर (Zoo)-3

1. मिनी चिड़ियाघर, भिवानी।
2.रोहतक चिड़ियाघर।
3.मिनी चिड़ियाघर, पिपली ( कुरूक्षेत्र)।

 

 

• वन्यजीव अभयारण्य ( Wildlife sanctuary)-8

1.कलेसर वन्य जीव अभयारण्य जिला यमुनानग र।

2.बीर शिकारगाह वन्य जीव अभयारण्य जिला पंचकुला।

3.खौल ही- राइतान वन्यजीव अभयारण्य जिला पंचकुला।

4.भिंडावास वन्य जीव अभयारण्य, जिला झज्जर।

5.खपरवास वन्य जीव अभयारण्य, जिला झज्जर।

6.छिलछिला वन्य जीव अभयारण्य, जिला कुरुक्षेत्र।

7.नाहड वन्य जीवन अभयारण्य जिला रेवाड़ी।

8.अबूबशहर वन्य जीव अभयारण्य, जिला सिरसा।

 

 

• वन्यजीव संरक्षण गृह (Wildlife conservation reserve)-2

1.बीरबारा (बीहड़-बड़ा बन) वन्य अभ्यारण्य, जिला जींद।
2. सरस्वती वन्य अभ्यारण्य जिला कैथल।

 

 

अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाएं :-

हरियाणा की धरती कृषि के लिए उपयुक्त है और इसकी 60 प्रतिशत भूमि सिंचित है यहां की एक चैथाई से ज्यादा आबादी कृषि करती है यह राज्य चावल और गेहूं का प्रमुख उत्पादक है अन्य महत्वपूर्ण फसलों में तिलहन , कपास, गन्ना,आलू,दालों, जौं, ज्वार, बाजरा, शामिल, हैं।

हरियाणा की दिल्ली के बाजारों से करीबी, अच्छी सड़क और रेल लिंक होने और उवरक और उन्नत बीजों के उपयोग के चलते उत्पादन और प्रेरित हुआ है हरियाणा अपने डेयरी पशुओं के लिए प्रसिद्ध है राज्य में रेल तंत्र भी बहुत व्यापक है हरियाणा की पूर्वी सीमा पर स्थित दिल्ली मुख्य हवाई के तौर पर कार्य करता है।

 

 

 शिक्षा :-

सन् 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की साक्षरता दर 76.64 प्रतिशत है। राज्य में कई सरकारी और निजी स्कूल है जो या तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या फिर हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हैं।

हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड साल में दो बार स्कूली शिक्षा के सभी स्तर पर परीक्षा आयोजित करता है। राज्य में रोहतक, सोनीपत और गुड़गांव उच्च शिक्षा के हब बनकर उभरे हैं। राज्य में कई प्रौद्योगिकी, शोध प्रबंधन आधारित काॅलेज हैं।

हरियाणा का राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र देश का एकमात्र न्यूरोसाइंस शोध शिक्षा संस्थान है।

 

 

 भाषा :-

भारत के अन्य राज्यों की तरह राज्य के लोगों की मातृभाषा हरियाणवी है। हालांकि इसे एक प्रकार की बोली माना जाता है ना कि आधिकारिक भाषा।

राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी है।

इनके अलावा राज्य में हरियाणवी,बंगरु, बागड़ी और अहिरवाटी बोलियां बोली जाती हैं।

 

 

परिवहन :-

हरियाणा राज्य देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है और अपने पड़ोसी राज्यों से सड़क, हवाई और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा है।

 

हवाई मार्ग:- यह राज्य चंडीगढ़ हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस के जरिए दिल्ली,लेह, जम्मू और श्रीनगर से जुड़ा है। इसके अलावा भिवानी, करनाल, हिसार, नारनौल और पिंजोर में सार्वजनिक हवाई अड्डे हैं। वायुदूत की सेवा से हरियाणा चंडीगढ़ से दिल्ली, घग्गर और कुल्लू से जुड़ा है।

 

 

रेलवे:- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जो कि उत्तर रेलवे का टर्मिनल है, राज्य को मुंबई, कालका, दिल्ली और भारत के अन्य शहरों से जोड़ता है। अन्य रेलवे स्टेशन अंबाला, हिसार,जाखल, जींद, कालका, कुरूक्षेत्र पानीपत और रोहतक हैं।

 

 

रोडवेज:- यह राज्य आंतरिक और बाहरी तौर पर सड़कों से जोड़ा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इसकी नजदीकी के चलते यह देश के अन्य राज्यों से भी आसानी से जुड़ा है। साथ ही कई राष्ट्रीय राजमार्ग के कारण भी यहां से देश के किसी भी भाग में जाया जा सकता है।

 

 

पर्यटन :-

हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 44 पर्यटन परिसर बनाए गए हैं। हरियाणा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल इस प्रकार हैं:
• बधकल झील
• दमदमा लेक
• कुरूक्षेत्र
• सूरजकुंड
• मोरनी हिल्स
• पंचकूला
• पानीपत
• पृथ्वीराज की कचहरी
• सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य
• थानेश्वर
• तिलसार झील
• यदविंद्र उद्यान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *