प्रदेश में फलों का उत्पादन | UP GK

Spread the love

प्रदेश में फलों का उत्पादन

उत्तर प्रदेश शीतोष्ण ,समशीतोष्ण और उष्ण जलवायु में पैदा होने वाले फलों के उत्पादन में संपूर्ण भारत में अग्रणी है |

केला, पपीता, आम, अमरूद ,अंगूर बेल, आदि फलों का उत्पादन प्रदेश के मैदानी भागों में किया जाता है |

खूबानी , चेरी, सेब ,नाशपाती ,अखरोट ,बादाम और स्टोबेरी आदि फलों के उत्पादन के लिए पर्वतीय विशेष रूप से उपयुक्त है |

 

उत्तर प्रदेश में उत्पादित प्रमुख फलों का संक्षिप्त विवरण निम्न रूप से दिया जा सकता है :

1. आम :- उत्तर प्रदेश में लंगड़ा , दसहरी ,सफेदा, लखनऊ सफेदा और मलीहाबादी आदि आम की अनेक किस्मों का उत्पादन किया जाता है | प्रदेश के मध्यवर्ती और पश्चिमी जिलों में प्रमुखत: बरेली ,लखनऊ, कानपुर, हरदोई ,मेरठ ,सहारनपुर आदि जिलों में आम का उत्पादन किया जाता है |

 

2. अमरूद :- उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद- सफेदा, धौलका-लखनऊ, सफेदा, हाफजी -लखनऊ ,करेला आदि किस्म के अमरूदों का उत्पादन किया जाता है | बरेली ,फैजाबाद, इलाहाबाद ,आदि जिलों में बड़े पैमाने पर अमरूद का उत्पादन किया जाता है

 

3. केला :- उत्तर प्रदेश में दूधसागर , सब्जा, चीनी -चंपा ,माल -भोग, अलगाव और आधेश्वर आदि किस्म के केलों का उत्पादन किया जाता है | केले की कृषि हेतु अधिक वर्षा, उच्च तापमान और उपजाऊ भूमि की आवश्यकता होती है |प्रदेश में इलाहाबाद ,गोरखपुर और वाराणसी में बड़े पैमाने पर खेला पैदा होता है |

 

4. लीची :- उत्तर प्रदेश के मेरठ सहारनपुर आदि जिलों में लीची का उत्पादन किया जाता है |

 

5. माल्टा :- उत्तर प्रदेश में ब्लड रैड और मौसी आदि किस्म के माल्टा का उत्पादन किया जाता है | सहारनपुर, वाराणसी और मेरठ आदि प्रदेश के प्रमुख माल्टा उत्पादन केंद्र हैं|

 

6. संतरा :- उत्तर प्रदेश में लड्डू तथा देशी, नागपुरी आदि किस्म के संतरो का उत्पादन किया जाता है | इसकी पैदावार 60 से 300 क्विंटल प्रति एकड़ होती है | संतरे की अधिकतर पैदावार जिला सहारनपुर में है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *