सरकार – सरकार का अर्थ कुछ निश्चित व्यक्तियों का समूह होता है जो राष्ट्र तथा राज्यों में निश्चित काल के लिए तथा निश्चित पद्धति द्वारा शासन करते हैं इसके 3 अंग है विधायिका ,कार्यपालिका, न्यायपालिका
सरकार के स्तर
![](https://gk-hindigyan.in/wp-content/uploads/2023/10/upsc-video-lecture.png)
1 राष्ट्रीय स्तर इसका संबंध पूरे देश से होता है इसे हम केंद्र सरकार भी कहते है।
2 राज्य स्तर यह सरकार किसी विशेष राज्य का संचालन करती है यह राज्य सरकार कहलाती है।
3 स्थानीय स्तर यह गांव शहर के प्रशासन को संभालती है इसे हम पंचायत या नगरपालिका के नाम से जानते है।
सरकार के कार्य
सरकार को बहुत सारे कार्यों का संचालन करना पड़ता है छोटे व बड़े हर प्रकार के कार्य की जिम्मेवारी सरकार की होती है यहां हम आपको सरकार के कुछ महत्वपूर्ण कार्य को बता रहे है.
– कानून बनाना तथा निर्णय लेना
– शासन व्यवस्था को लागू करना
– सामाजिक मुद्दों पर कार्यवाही करना
– राष्ट्रहित को सुनिश्चित करना
– जन कल्याण कार्य इत्यादि
सरकार कानून बनाती है और उसे लागू करती है और सभी लोग उसे मानने के लिए बाध्यकारी होते हैं
सरकार के प्रकार
सरकार को निर्णय लेने और कानून का पालन करवाने यानि उन्हें बाध्य बनाने की शक्ति कौन देता है इसका उत्तर इस बात पर निर्भर करता है वहां सरकार कैसी है। विश्व भर में अलग अलग प्रकार की सरकार है लेकिन हम आप को दो मुख्य सारकारो के बारे में बताते है।
1 लोकतांत्रिक सरकार – इसमें निर्णय लेने की शक्ति लोगो द्वारा प्रदान की जाती है अर्थात जनता के प्रतिनिधि, वास्तविक शक्ति का स्रोत जनता है तथा निर्णय उनके प्रतिनिधियों के द्वारा लिए जाते हैं लोकतंत्र सरकार के अंदर मुख्य रूप से दो प्रकार होते है 1 प्रत्यक्ष लोकतंत्र और 2 अप्रत्यक्ष लोकतंत्र
2 राजतंत्र – इस प्रकार की सरकार के अंतर्गत निर्णय लेने की शक्ति राजा या रानी के पास होती है और जनता से निर्णय नहीं लिया जाता इसे हम निरंकुश शासन व्यवस्था भी कह सकते है।
भारतीय लोकतंत्र – भारत एक लोकतान्त्रिक देश है इसकी मुख्य बात यह है कि लोगों के पास अपने नेता को सुनने की शक्ति होती है इसलिए लोकतंत्र लोगों का ही शासन है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है जिस के अंतर्गत लोग अपने प्रतिनिधि वोट के माध्यम से चुनते है।
प्रतिनिधि लोकतंत्र
आज के समय में लोकतांत्रिक सरकार को प्रायः प्रतिनिधित्व लोकतंत्र कहते हैं उसमें लोग सीधे भाग नहीं लेते हैं बल्कि चुनाव की प्रक्रिया के द्वारा अपने प्रतिनिधित्व को चुनते हैं
सफ्रेज मूवमेंट इसका अर्थ होता है “वोट देने का अधिकार”
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान महिलाओं ने मत डालने के लिए संघर्ष किया इस आंदोलन को महिला मताधिकार आंदोलन कहते हैं
अमेरिका में महिलाओं को वोट का अधिकार 1920 में मिला
इंग्लैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार 1928 में मिला
अध्याय 4 – लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व