अध्याय 1- हमारा पर्यावरण

Spread the love

हमारा पर्यावरण  :- पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है।

यह हमें साँस लेने के लिए , पीने के लिए जल , खाने के लिए भोजन एवं रहने के लिए भूमि प्रदान करता है।

 

पर्यावरण के घटक :- प्राकृतिक 1.जल ( जलमंडल ) 2. वायु ( वायुमंडल ) 3. स्थल ( स्थलमंडल ) 4. सजीव ( जैवमंडल )

मानव :- एक व्यक्ति , परिवार , समुदाय , धर्म , शैक्षिक , आर्थिक , राजनैतिक स्थिति।

 

प्राकृतिक पर्यावरण :- भूमि , जल , वायु , पेड़ -पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते है।

 

1. पृथ्वी ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते है। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है।

2. जल के क्षेत्र को जलमंडल कहते हैं। यह जल के विभिन्न जलाशयों से मिलकर बना होता है।

3. पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते है। पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल अपने चारों ओर के वायुमंडल को थामे रखता हैं।

4. पादप एवं जीव-जंतु मिलकर जैवमंडल या सजीव संसार का निर्माण करते हैं। जहाँ स्थल , जल , एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।

5 जून को ‘ विश्व पर्यावरण दिवस ‘ मनाया जाता है।

 

पारितंत्र 

पेड़-पौधे जिव जंतु एवं मानव अपने आस-पास के पर्यावरण पर आश्रित होते है प्रया : वे एक दूसरे पर भी आश्रति हैं जीवधरियो का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही परितंत्र का निर्माण करता है 

वन , घासस्थल , रेगिस्तान , पर्वत , झील , नदी , महासागर परितंत्र के उदाहरण है  

 

अध्याय 2- हमारी पृथ्वी के अंदर